Deoghar News : ठंड को लेकर उपायुक्त ने दिया आदेश, सभी स्कूल 04 जनवरी तक रहेंगे बंद

ग्राम समाचार, देवघर (झारखंड)।  वर्तमान में शीतलहरी व कड़ाके की ठंड को देखते हुए देवघर के उपायुक्त  नैंसी सहाय ने सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा, आंगनबाड़ी केंद्र, उच्चतर शैक्षणिक संस्थानों सहित सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 4 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। साथ ही उपायुक्त ने बच्चों की सुरक्षा,  बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए विद्यालयों के समय परिवर्तन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किया है।

 उपायुक्त ने कहा है की शीतलहरी के कारण बच्चों को ठंड और बीमारी से बचाने के लिए सभी स्कूल बंद करने का फैसला किया गया है। इस संबंध में संबंधित विभागों के आला अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश भी उपायुक्त द्वारा दिया गया हैं।

- ग्राम समाचार देवघर, ब्यूरो रिपोर्ट।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें