2014 के बाद प्रधान मंत्री के नेतृत्व में हर वर्गों के लिए विकास का कार्य हुए .....योगी आदित्य नाथ

ग्राम समाचार (गोड्डा)। झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के चुनावी सभा को सम्बोधित करने सोमवार जिले के पोड़ैयाहाट में अमित शाह ने गजाधर सिंह, पथरगामा के प्रसपानी में दिनेश लाल निरुहा अमित मंडल तथा महागामा के बलबड्डा में योगी आदित्य नाथ ने अशोक कुमार भगत के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित किया।

इस दौरान अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  प्रधान मंत्री के नेतृत्व में  देश का नाम रोशन हुआ है। प्रधान मंत्री के नेतृत्व में योजनाओं के माध्यम से हर क्षेत्र व हर वर्ग का विकास हुआ है।आज  उनके नेतृत्व में देश का सम्मान देश ही नहीं बल्की विदेशों में देश को सम्मान की नजर से देखती है। उन्होंने  राहुल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल को देश की पहचान नहीं उनको इटली का भगोल की समझ। पर हिंदुस्तान की नही। उन्होंने  अयोध्या मामले में कहा कि कांग्रेस ने षडयंत्र कर लटकाने भटकाने का काम किया अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है चार माह के बादआसमान को छूने वाला भव्य राम मंदिर बनेने जा रहा है।

कश्मीर में धारा 370 हटा कर कश्मीर में देश के कानून को लागु किया। हमने सर्जिकल स्ट्राइक कियाऔरआतंकवादियों का सफाया किया। झारखंड के युवाओं ने अपनी जान की बाजी लगा कर देश की रक्षा की। भारत की सीमाओं से छेड़खानी बर्दाश्त नही किया जाएगा।

कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, लागू किया  है। विपक्ष में बैठे कांग्रेस, टीएमसी एवं आम आदमी पार्टी जनता को भड़का रही है उन्होंने कहा कि इस बिल से देश वासीयो को कोई खतरा नहीं है। भड़काने वाले ऐसे लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

वहीं  बलबड्डा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 के बाद प्रधान मंत्री के नेतृत्व में हर वर्गों के लिए बिकास का कार्य योजना के माध्यम से किया क्योकि केंद्र में मोदी जी एवं राज्य में भाजपा की सरकार थी।
उन्होंने कहा कि याद करे 12014 के पूर्व राम भक्तो की सरकार नहीं टी उस वक्त राम भक्तों पर गोलीया चलती थी,वहां राम भक्तों को आने पर प्रतिवंध था।  लेकिन आज वो सभी राम भक्त अयोध्या आ सकती है क्योंकि आज केंद्र व राज्य में भारती जनता पार्टी की सरकार है।

उन्होंने जनता के उत्साह को देखते हुए कहा कि ऐसे प्रतीत लगता है कि आप ने  चौथी वार असोक कुमार भगत को ज
जिताकर भेजने का मन बना लिया है।

उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा की कांग्रेस सरकार की नीतियां जाती वाद, परिवार वाद भाषा और क्षेत्र के नाम पर बनाती थी। जिससे आम गरीब जनता को लाभ नहीं मिलता था। सिर्फ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार होता था। उन्होंने  कांग्रेस को भ्रष्टाचार का जड़ बताया कहा कि आज जो गठवाँधन हुआ है उन्होंने झारखंड को मिलकर सिर्फ लुटा है।

वहीं परसपानी  मैदान में दिनेश लाल निरुहा ने कहा कि किसी के बहकावे में न
आना है भारती जकनता पार्टी के प्रत्यासी को ही जितना है। क्यो की भारतीय जनता पार्टी  की सरकार सबो के विकास के लिए कार्य करती है और करते रहे गए।
 - ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)।





Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें