एनआरसी, सिटीजन अमेंडमेंट बिल, धारा 370, ये सभी देश की ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकना है - शत्रुघन सिन्हा

ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)। मंगलवार को महागामा विधान सभा कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करने महागामा प्रखंड के परसा मैदान में सुबोद कान्त सहाय एवं बिहारी बाबू शत्रुघन सिन्हा पहुँचे ।

सभा मे उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए  शत्रुघन सिन्हा ने कहा कि  सरकार एनआरसी, सीटिजन अमेंडमेंट बिल, धारा 370 बिल लाकर देश की ज्वलंत मुद्दे से लोगों का ध्यान भटका रही है।


उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो नोट बंदी की।  जिससे लाखों लोग सड़क पर आ गए  फिर जीएसटी लाकर बर्वाद किया।  उन्होंने जीएसटी तथा नोटबन्दी को नीम के ऊपर करेला की संज्ञा दिया।

 शत्रुघन सिन्हा ने कहा  कि पहले नोट बंदी से देश के सारे छोटे उद्दोग चौपट हो फिर जीएसटी ने बर्बाद किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी से अगर किसी का भला हुआ है तो वो सिर्फ चार्टर एकाउन्टेंट का हुआ।


वहीं जन सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सुबोद कांत सहाय ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनती है तो हमने वादा किया है कि किसानों को सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराएंगे तथा उनको 2500 सौ धान का समर्थन मूल्य देगे, मजदूरों को रोजगार देगे। लोगों को शुद्ध पेजल उपलब्ध कराएंगे।

श्री सहाय ने कहा कि ,   पूरे प्रदेश में गठबंधन की सरकार के प्रति जनता का अपार समर्थन पूर्व के मतदान में मिला है। और संथाल के सभी सिटों  पर मतदाता का रुझान गठबंधन की ओर है। यह देख कर जीत निश्चित है। उन्होंने दीपिका पांडेय सिंह को एक जुझारू तथा जनता के लिए लड़ने वाली महिला नेता बताया।

 - ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें