कुसुमघाटी पंचायत की मुखिया निरोला बेसर का आकस्मिक निधन

ग्राम समाचार, गोड्डा (झारखंड)। झारखंड में गोड्डा जिले के   बोआरीजोर प्रखंड के कुसुमघाटी पंचायत की मुखिया निरोला बेसरा का शुक्रवार को  आकस्मिक निधन हो गया।  45 वर्षीय निरोला बेसरा मूल रूप से   डहुआ गांव की रहने वाली थी।

 शुक्रवार को झारखंड विधान सभा के पांचवें और अंतिम चरण की  मतदान में अपने बूथ पर वोट देने के बाद अपने आवास पहुंची।


बताया जाता है कि,  शाम साढे चार बजे के आसपास अचानक अपने   घर के सामने गीर पड़ी। आनन-फानन में उसे महागामा हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां  डॉक्टरों उन्हें ने मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को  किया जायेगा।  स्व.  निरोला बेसरा अपने पीछे पति व दो पुत्र छोड़कर चली गयी। मुखिया के आकस्मिक निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

- विलियम मरांडी,  ग्राम समाचार  ललमटिया,, गोड्डा।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें