Bounsi News: दो युवकों की मौत से गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के घोरेला कैरी गांव के दो युवकों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ब्रह्मदेव चौधरी का 36 वर्षीय पुत्र अमरजीत चौधरी अपने दोस्त संतोष महतो 28 वर्ष के साथ झारखंड के ङाडे़ मोर गया था। जहां पर तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आकर दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई। उधर घटना की खबर जैसे ही कैरी गांव में पहुंची दोनों ही के परिवारों में कोहराम मच गया। जानकारी हो कि अमरजीत महतो की एक 

बेटी पीकु है और वह बांका में एक बैंक में प्राइवेट नौकरी करता है। उसके परिजन  ने बताया कि, घटना  झारखंड के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में हुई है। इसीलिए पोड़ैयाहाट पुलिस दोनों के शव को लेकर अपने साथ ले गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। जबकि इसी घटना में  जान गवाने वाले संतोष महतो के पिता हल्सी महतो हैं। उनके पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। संतोष को भी एक लड़की एवं एक लड़के हैं। इस घटना के बाद कई गांव में मातम पसर गया है।

सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें