Bounsi News: बिहार होमगार्ड के जवान अनिरुद्ध सिंह की सेवानिवृत्ति पर सम्मान के साथ दी गई विदाई

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। हमारे सामाज में विभिन्न तरह के लोग एक साथ रहते है और एक साथ रहना भी उनके लिए आपसी संघर्ष को भी बढ़ा सकता है। इसलिए समाज में शांति बनाए रखने और किसी भी तरह के अपराध की घटना को रोकने के लिए ही हमारी पुलिस दिन-रात कार्य करती है। अमिर हो या गरीब वे सभी की मदद करते है। पुलिस समाज का रक्षक होता है। कानून की रक्षा करना और लोगो से कानून का पालन करवाना पुलिस का कर्त्तव्य होता है। समाज में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाना पुलिस का धर्म होता है। राजनेताओ की सुरक्षा करना, रास्ते पर लड़को के छेड़खानी को रोकना, जुलूसों का तरीके से ध्यान रखना, देश की संपत्ति को किसी भी तरह के नुकसान से बचाना पुलिस का काम है। समाज में अक्सर बेरोजगारी के कारण चोरी और डैकेती होती है। पुलिस ऐसे चोरो को पकड़कर उनको जेल की हवा खिलाती है। आजकल समाज में गुंडागर्दी, भ्र्ष्टाचार और बलात्कार जैसे अपराध बढ़ रहे है। पुलिस को और अधिक सतर्क होने की ज़रूरत है। समाज में बढ़ते हुए अन्याय को रोकना पुलिस का दायित्व है। पुलिस की ड्यूटी चौब्बिसो घंटे होती है, उन्हें हमेशा सक्रीय रहना पड़ता है। कभी कभी आक्रामक 


धरनो में लोग पथराव करने पर उतर आते है। ऐसे में पुलिस भीड़ में इन पथराव को रोकते है और सुनिश्चित करते है की किसी को चोट ना लगे। ऐसे गंभीर स्थिति में उन्हें घायल भी होना पड़ता है। चाहे कोई भी त्यौहार हो पुलिस को हमेशा अपनी ड्यूटी करनी पड़ती है। भारत में कई बार एक संगठन दूसरे का धर्म, जाति के आधार पर शोषण और दुर्व्यवहार करते है। देश का कानून जो भी व्यक्ति तोड़ता है, पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है। समाज में आजकल लोग पैसो के लिए अपनों का भी कतल कर देते है, यह एक निंदनीय अपराध है। पुलिस ऐसे दोषियों और शोषकों को पकड़कर सजा दिलवाती है। पुलिस को समाज के लोगो के अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक होने की ज़रूरत है। पुलिस का कर्त्तव्य है कि वह हर नागरिक की मदद करे और उनपर जो भी अत्याचार हुए है, उनकी रिपोर्ट दर्ज करे। पुलिस कानून की रक्षा के लिए होते है। समाज पुलिस के बिना सुरक्षित नहीं रह सकता है। पुलिस का गठन, नागरिको के रक्षा और नियमो का पालन करवाने की दृष्टि से किया गया है। कभी किसी स्थल पर अचानक आग लग जाए और लोग उस आग में फंस जाए। तो पुलिस वहां जाकर लोगो की जान बचाती है। इसी कड़ी में इन सारी सेवाओं को प्रदान करते हुए रविवार को बौंसी थाना परिसर में बिहार होमगार्ड जवान अनिरुद्ध सिंह की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने अनिरुद्ध सिंह को अंग वस्त्र, बैग, छाता एवं श्रीमद्भागवत गीता की पुस्तक देकर एवं उन्हें पुष्प की माला पहना कर सम्मानित किया। बौंसी थाना परिवार की ओर से अनिरुद्ध सिंह को सम्मान के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर एसआई अनिरुद्ध कुमार, पंकज किशोर, मनिंदर कुमार मिश्रा, ज्योति कुमारी सहित काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस के जवान मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें