Rewari News : आम आदमी पार्टी ने फसलों को हुए नुकसान की गिरदावरी करवा मुआवजा दिए जाने की मांग की


रेवाड़ी जिले में रविवार शाम हुई ओलावृष्टि एवम अतिवृष्टि में खराब हुई गेंहू एवम सरसो की फसलों की शीघ्र गिरदावरी करवाकर आम आदमी पार्टी ने 30 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिए जाने की मांग की।     


                                             

आम आदमी पार्टी के जिला प्रतिनिधि कुलदीप शर्मा ने सरकार से मांग की है रविवार शाम को जिले में हुई तेज बरसात एवम ओलावृष्टि से जिले के 50 से अधिक गांवों में सरसो एवम गेंहू की खेत में तैयार खड़ी फसलों का शतप्रतिशत खराबा हो बर्बाद हो जाने पर किसानों को भारी आर्थिक संकट खड़ा हो जाने की पूरी संभावना हो गई है।               

आप पार्टी जिला किसान विंग प्रतिनिधि कुलदीप सिंह बूढ़पुर ने कहा कि खेतों में खड़ी हुई गेहूं एवम सरसो की फसल एवम खेतो में कटी हुई सरसो फसलों का पूरी तरह बर्बाद होना किसानों के लिए  बहुत ही दुखद है क्योंकि पूरे साल भर किसान अपने वर्षभर के खर्चे के लिए विशेषतया इन दोनो प्रमुख फसलों पर ही निर्भर रहता है।                                                     

आप नेता कुलदीप शर्मा जिला प्रशासन के मार्फत प्रदेश सरकार से किसानों की बर्बाद हुई सरसो एवम गेंहू की फसलों की अविलंब शतप्रतिशत विशेष गिरदावरी करवाकर 30 हजार प्रति एकड़ शीघ्र मुआवजा दिए जाने की मांग की है तथा प्रशासन और सरकार को चेताया है कि इस मामले में मुआवजा देने में पूर्व के वर्षो की भांति किसी भी तरह की देरी व लापरवाही स्थानीय किसान बर्दाश्त नहीं करेगा।                              

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें