Rewari News : भारतीय किसान यूनियन ने गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक किया



ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) जिला रेवाड़ी में बहुत बड़ा आंदोलन करने जा रही है | इसी तैयारी में जिलाध्यक्ष समय सिंह गांव-गांव जाकर अपनी टीम के साथ इस आंदोलन में भाग लेने के लिए किसानो को जागरूक कर रहे है | जिलाध्यक्ष समय सिंह ने बताया कि साल 2020 , 2021, 2022 के  कपास, बाजरा, गेहूं व सरसो की बकाया बिमा राशि और बाजरे के भावान्तर भरपाई योजना का पैसा भी 70 प्रतिशत किसानो को नहीं मिला है | 50  से 60  प्रतिशत सरसों की फसल में कड़ाके की सर्दी से नुकसान हो चूका है | प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना में हजारो किसानो की पेंशन काट दी गई है | इन सभी किसान हित मुद्दों पर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) 6 फरवरी 2023 को प्रातः 11 बजे सरकार के विरुद्ध बहुत बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी और सभी किसान भाइयो के साथ मिलकर इस सरकार के खिलाफ उचित कदम उठाने का निर्णय लिया जायेगा | और समय सिंह जी ने बताया कि जब भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की टीम ने गावो का दौरा किया तो कई बी पी अल परिवारों ने बताया कि बिना वजह के उनका BPL राशन कार्ड काट दिया गया है | 



यह सरकार गरीब परिवारों कि हालत बिल्कुल ख़राब करने पर उतारू है | आने वाली 6  फरवरी 2023 को भारतीय किसान यूनियन चढूनी आर पार कि लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है | इस दिन कृषि कार्यालय रेवाड़ी में भरी मात्रा में किसान, मजदूर व अन्य लोग इक्कठा हो कर इस सर्कार के खिलाफ बड़े आंदोलन की शुरुआत करेंगे | इस मौके पर जिलाध्यक्ष समय सिंह के साथ जगदीश चेयरमैन, अशोक रोझुवास, मुन्नी भूड़पुर, मंजू योगी, चाँद सिंह सूबेदार, वेदप्रकाश हवालदार, सवाचंद लम्बरदार, राकेश ढोकिया, राज सिंह ढिल्लो व अन्य किसान मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें