Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की जयंती

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित एम के पब्लिक स्कूल में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। स्कूल के डायरेक्टर राजीव कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। स्कूल के प्रधानाचार्य निजात खान ने नेता जी के जीबन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया कि वो कैसे महान क्रांति कारी बने। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षका  सोनल कुमारी पुजा कुमारी पुष्पा कुमारी बिजय कुमार अंकित राज आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार के सात निश्चिय अन्तर्गत संचालित कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र एवं एंजेल कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। संस्थान के संचालक कुमार चंदन ने नेताजी के तैलचित्र 

पर माल्यार्पण किया। संस्थान के शिक्षक सुमीत सागर ने छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुस्कान भारती साक्षी कुमारी साक्षी प्रिया रघुनंदन कुमार कुसुम कुमारी प्रीति कुमारी रुकमणी कुमारी रूपा कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वी जयंती  मनाई गई नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल भारती ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें एक महान शख्सियत बताया। जिला प्रमुख प्रदीप कुमार झा,  नगर इकाई मंत्री सदस्य गुलशन कुमार शर्मा और मंडल उपाध्यक्ष शिक्षक राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर सुभाष चंद्र बोस जी की जीवनी  पर प्रकाश डाला। अद्वैत मिशन बीएड  कॉलेज में प्राचार्य डॉक्टर साहब की तौफीक ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया इस अवसर पर अन्य शिक्षा ज्ञान एवं छात्र छात्राओं ने भी नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं शिक्षक राजेंद्र प्रसाद 

सिन्हा की उपस्थिति में सरस्वती बाल ज्ञान निकेतन कोचिंग सेंटर  फगा  में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर मंडल उपाध्यक्ष और जिला प्रमुख ने विस्तार पूर्वक छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं के बीच अपना संबोधन किया। इस अवसर पर भावी कार्यकर्ता कामेश्वर कुमार, रूपलाल कुमार, अमित कुमार, फुल कुमारी, राखी कुमारी, मेनका कुमारी, अमित कुमार, प्रिंस कुमार, सुमन कुमार, राजमणि कुमारी, चांदनी कुमारी, सुभद्रा कुमारी, ज्योति कुमारी, अजीत कुमार, नीतीश कुमार, करण कुमार, गुलाब खान, पूजा कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें