Bounsi News: मंदार पर्वत की वंदना और सस्वर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हुई महाआरती, उमड़ा आस्था का जनसैलाब

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऐतिहासिक मंदार की तराई अवस्थित पापणी सरोवर के मध्य में बने अष्ट कमल लक्ष्मी नारायण मंदिर का 22 वा स्थापना दिवस शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देवोत्थान एकादशी को मंदिर में मंदार महाआरती का भी भव्य आयोजन किया गया। इसके साथ ही हजारों दीपक जलाकर मंदिर एवं सरोवर के तट को पूरे तरीके से सजाया गया था। देवोत्थान एकादशी को लेकर पौराणिक मंदार पर्वत रोशनी से जगमगा उठा। सस्वर वैदिक मंत्रोच्चारण और मंदार पर्वत की वंदना के साथ महाआरती की गई। इस दौरान आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मालूम हो कि देवोत्थान एकादशी के दिन ही 2001 में अष्ट कमल लक्ष्मी नारायण मंदिर की स्थापना की गई थी। इस उपलक्ष में 17 वां मंदार महाआरती का आयोजन किया गया। भव्य और आकर्षक तरीके से सजाए गए लक्ष्मी नारायण मंदिर पवित्र पापणी सरोवर के किनारे वेदज्ञ पंडितों की टोली 




और आस्थावान लोगों के द्वारा मंदार की महा आरती की गई। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अंशुल कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश ने भी संयुक्त रूप से आस्थावान लोगों के साथ मंदार की महाआरती की। इसके पूर्व सुबह में 10:00 बजे महा अभिषेक के बाद दोपहर 3:00 बजे हवन का कार्यक्रम किया गया। जिलाधिकारी अंशुल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश को अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता के द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। मालूम हो कि, कार्यक्रम का आयोजन धार्मिक न्यास समिति के द्वारा किया गया। महाआरती को भव्य बनाने के लिए सुल्तानगंज से आई 5 पंडितों की टीम के द्वारा महा आरती कराई गई। मुख्य मंदिर के साथ-साथ सरोवर के चारों ओर रंगीन लाइट लगाई गई थी। जगमग करते हुए लाइट इस कदर दिख रहे थे कि मानो इंद्रधनुषी छटा बिखर रही हो। कार्यक्रम से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, बौंस इंस्पेक्टर अमेरिका राम,थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान उपस्थित थे। साथ ही शंकर प्रसाद सिंह, राजाराम अग्रवाल,मनीष अग्रवाल,राजीव कुमार सिंह,द्वारका प्रसाद मिश्र सहित भारी संख्या में आस्थावान लोग उपस्थित थे।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें