Bounsi News: पुलिस ने दो शराबी को गिरफ्तार कर आर्थिक जुर्माने के लिए न्यायालय के समक्ष किया प्रस्तुत

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस के द्वारा दो शराबी को गिरफ्तार कर आर्थिक जुर्माना के लिए बांका न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। जानकारी देते हैं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि बौंसी थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से बेगूसराय जिला के बरियारपुर निवासी जय नारायण महतो के पुत्र रोहित कुमार और दुखन महतो के पुत्र प्रमोद 

कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि, दोनों ट्रक चालक और सह चालक हैं। दोनों शराबियों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद देर रात दोनों शराबी का रेफरल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसके बाद आर्थिक जुर्माना के लिए बांका न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें