ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने गुरुवार को भलजोर से 12 शराबियों को गिरफ्तार कर आर्थिक जुर्माने के लिए बांका न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। सभी गिरफ्तार शराबियों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद
सभी को बांका न्यायालय आर्थिक जुर्माने के लिए प्रस्तुत किया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि सभी 12 शराबियों को शराब की पुष्टि होने पर जुर्माना के लिए बांका न्यायालय भेज दिया गया है। बताया गया कि शराबियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें