Rewari News : BJP प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर कहा विश्वास से विकास की ओर उन्मुख हो रहा हरियाणा

रेवाड़ी जिला कार्यालय में भाजपा के प्रबुद्ध नेता व प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम डा.मंगलसेन की जयंती भाजपा जिला अध्यक्ष हुकमचन्द यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों द्वारा डा मंगलसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।


भाजपा जिला अध्यक्ष हुकमचन्द यादव ने कहा कि डा मंगलसेन कर्म योद्धा और प्रखर राष्ट्रभक्त थे। उन्होने कहा कि डा सेन का जीवन सादगी की मिसाल रहा है। डा सेन ने राष्ट्रीय विचारधारा के प्रचार-प्रसार और अखंड भारत की स्थापना के लिए काम करते रहे। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक मुदगिल व एडवोकेट ईश्वर चनीजा, उपाध्यक्ष अमित यादव, एडवोकेट भूपेन्द्र गुप्ता, अजय कांटीवाल, सचिव डा0 सुभाष, जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट नितेश अग्रवाल, हंसराज यादव, रामसिंह सामरिया, रविन्द्र गुर्जर, रामपाल यादव, रविन्द्र खण्डेलवाल, नीरू भारद्वाज, चौ0 भूपेन्द्र सिंह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री ने कहा कि हरियाणा भाजपा की सरकार ने विश्वास के आधार पर विकास आधारित राजनीति के पैमाने स्थापित किए हैं जिससे आज हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित होने के लिए अग्रसर है। उन्होंने कहा 2014 में हरियाणा की जनता ने जिस विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना मत देकर सत्ता में बैठाने का काम किया था। आज उस विश्वास से ही हरियाणा विकास की ओर बढ़ रहा है हरियाणा में के सामने दो चुनौतियां उस समय थी। क्षेत्रवाद और जातिवाद ।इस पर आधारित राजनीति ने भौगोलिक रूप से बहुत छोटे राज्य को कई टुकड़ों में बांट रखा था जो आता था वह जाती या क्षेत्र पर अपनी राजनीति करता और विकास का पैमाना भी वही माना जाता था। इससे तंग आकर हरियाणा की जनता ने 2014 में भाजपा की सरकार के लिए इन चुनौतियों पर काम करने का मत देने का काम किया था। आज हरियाणा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के सबका साथ सबका विकास तथा हरियाणा एक और हरियाणवी एक यह दो नारे उस चुनौती को पार करने के लिए स्थापित करने का काम किया। आज हम कह सकते हैं कि हरियाणा में जाति आधारित राजनीति और क्षेत्र आधारित विकास नहीं है विकास के बजट के आधार पर यह बात साबित होती है कि हरियाणा का विकास आज स्थानीय आवश्यकता के आधार पर किया जाता है आज कृषि , बिजली, सड़क परिवहन, शिक्षा ,खेल, स्वास्थ्य के क्षेत्र में नरेश आयाम स्थापित किए हैं। हरियाणा में बिजली एक राजनीतिक हथियार होता था और उस हथियार का प्रयोग फ्री बिजली करना लंबित बिजली के बिलों को माफ करना। लेकिन इस चुनौतीपूर्ण काम को राजनीति से अलग हटाकर आज हरियाणा में न केवल 24 घंटे बिजली प्राप्त करने वाले गांव की संख्या 2014के मुकाबले 10गुणा बढ़ाकर 5681गांव हो गये  हैं। बल्कि बिल भरने वाले लोगों की संख्या 95ःहो गई। कोई राजनीतिक दल बिजली पर राजनीति करने की हिम्मत नहीं कर रहा। इसी प्रकार सड़क परिवहन के लिए अच्छी सड़कों का केवल उन्हीं लोगों को लाभ मिलता था जिनके यहां मुख्यमंत्री की कृपा व इच्छा होती थी परंतु आज हरियाणा के अंदर जिस प्रकार से राष्ट्रीय राजमार्गों की जाल बिछाने का काम किया है उसे देखकर हरियाणा के लोग गदगद हैं। विश्व स्तरीय सड़क परिवहन की सुविधाएं हरियाणा के ग्रामीण अंचलों में भी दिखाई देती हैं। जिन पर सफर करते व्यक्ति अपने आप पर इतराते हैं। आज ग्रामीण क्षेत्र के खेतों में जाने वाले मार्ग पक्के होने लगे हैं ये बढ़ते हरियाणा की तस्वीर है।शिक्षा के लिए विशेषकर महिला शिक्षा के लिए 30नये कॉलेजों का निर्माण व कॉलेजों की स्थापना हरियाणा में क्रांतिकारी कदम है हर 20 किलोमीटर पर कॉलेज आज दिखाई देता है जो कोलेज कभी शहरों की आवश्यकता होती थी हरियाणा की भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में 70 नये सरकारी कॉलेज स्थापित करके एक नया आयाम स्थापित किया है ।सरकारी स्कूलों में बढ़ रहे प्रवेश व्यवस्था परिवर्तन की गारंटी देने लगें हैं।स्वास्थ्य के लिए हरियाणा  के कॉलेजों की सीटे 1000 बढी है। इससे न केवल डाक्टरों की संख्या बढ़ रही है बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है एम्स जैसी मेडिकल सुविधाएं अब हरियाणा के ग्रामीण अंचलों में भी मिलने लगी है। कुरुक्षेत्र में नया आयुष विश्वविद्यालय स्थापित किया है। कृषि क्षेत्र में हरियाणा देश में 14 सर्वाधिक फसलें खरीदने वाला पहला राज्य है ₹40000 प्रति एकड़ मुआवजा देने वाला पहला प्रदेश है हरियाणा के किसानों के खाते में 6000 करोड़ के लगभग रुपए बीमा राशि के रूप में भुगतान किया है। 40000 सोलर पंपों के लिए 75 से 90ः अनुदान सरकार द्वारा जारी किया गया है। 87 लाख लोगों को मृदा कार्ड बांटे गए हैं। 135000 लोगों को पशु क्रेडिट कार्ड दिए गए हैं। बागवानी के लिए नया विश्व विद्यालय स्थापित किया है। निवेश के क्षेत्र में 18422 करोड़ से 12ः30 लाख लोगों को रोजगार दिया है एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई है  खेल और खिलाड़ियों के लिए हरियाणा के सरकार ने मैं केवल उनके पुरस्कार राशि में एक करोड़ तक की बढ़ोतरी की है बल्कि फोर्थ क्लास से लेकर प्रथम श्रेणी तक सीधी भर्ती में आरक्षण की सुविधा दी है आज हरियाणा के अनेक पुरस्कारों की राशि बढ़ा दी गई है नया खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है।हरियाणा सरकार के सामाजिक सरोकार से संबंधित नीतियों को लागू करने के लिए देश में पहला स्थान देकर मिला है जो सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाता है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें