Bounsi News: संतमत की विदेशी अनुयाई ने किया मंदार भ्रमण

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार का शनिवार को अमेरिका के देवनार से आई सत्संग अनुयाई में भ्रमण किया। महर्षि मेंही धाम कुप्पाघाट भागलपुर के संतमत के अनुयाई राजकुमार संतोषी व अन्य लोगों के साथ आई विदेशी अनुयाई ने मंदार भ्रमण के बाद बताया कि,  सचमुच यह धरती पूजनीय है। मंदार के बारे में काफी कुछ सुनने को वैदिक ग्रंथों में मिला था। साथ ही साथ इतिहास से यहां पर जैन के बारे में तीर्थंकर के मंदिर की जानकारी भी मिली थी। इसलिए क्षेत्र में आने के बाद खुद को रोक नहीं पाई और यहां भ्रमण को पहुंच गई। जानकारी देते हुए उनके साथ आए संतमत के अनुयाई ने बताया कि, झारखंड के 


हंसडीहा स्थित महर्षि मेही आश्रम जोगिया पहाड़ में हुए 24 सितंबर को हुए संतमत के अधिवेशन में अमेरिका के देवनार से रैकल एलेग्जेंडर पहुंची थी। विदेशी अनुयाई ने बताया कि, पिछले वर्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संतमत के संत स्वामी भागीरथ दास जी महाराज से उन्होंने दीक्षा ली थी। जिसके उपरांत साधना में लीन हो गई थी। साधना के बाद तरक्की होती गई। जिसके उपरांत खुद को यहां आने से रोक नहीं पाई। बताया गया कि, अभी वह भागलपुर के कुप्पाघाट में 3 अक्टूबर तक रहेंगी और ध्यान साधना में अपना समय बिताऐंगी। बात के क्रम में संत के अनुयाई ने बताया कि अमेरिका में 35 वर्षों तक एनजीओ के लिए कार्य कर रही थी। सीईओ के पद से कार्य करने के बाद रिटायरमेंट के बाद अपने आपको ध्यान साधना और गुरु की शरण में बिताने का मन बताया।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें