Bounsi News: अज्ञात चोरों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया चोरी करने का प्रयास, पुलिस ने की जांच पड़ताल

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के गोलहट्टी गांव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया। हालांकि चोरी की घटना में चोर को विफलता हाथ लगी। घटना की जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ऋषिकेश सिन्हा के द्वारा देने के बाद थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के निर्देश पर एसआई मनोरंजन कुमार के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई। जांच पड़ताल में किसी भी तरह की छोरी की वारदात सामने नहीं आई है। 


अज्ञात चोरों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के खिड़की की जाली को उखाड़ कर खिड़की में लगे शीशे को तोड़ दिया गया था और चोरों के द्वारा भीतर घुसने का प्रयास किया गया था। घटना की जानकारी सुबह में अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी दिलीप कुमार सिंह के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर हुई। अज्ञात चोरों के द्वारा अंदर प्रवेश कर कुछ सामानों के साथ छेड़छाड़ भी की गई थी। डॉक्टर ने बताया कि घटना की लिखित जानकारी रेफरल प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार को भी दे दी गई है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें