ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। शराब तस्करी के मामले में करीब 2 वर्ष से फरार चल रहे शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि बौंसी थाना में शराब कांड संख्या 60/20 के अभियुक्त मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र के झिरवा गांव निवासी अशोक कुमार मंडल के पुत्र मौसम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। मालूम हो कि, 5 मार्च 2020 को बौंसी थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव के द्वारा भलजोर चेकपोस्ट समीप टाटा 407 पिकअप से 20 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई थी। मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी पूर्व में हो
गिरफ्तार शराब तस्कर |
गिरफ्तार शराबी |
चुकी थी। जबकि मौसम कुमार फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरी ओर बौंसी पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से दो शराबियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शराबी मिश्राचक निवासी सुमन मिश्रा के पुत्र मनीष कुमार और रतन सिंह के पुत्र बिट्टू कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया यह दोनों शराबियों को न्यायालय भेजा जाएगा। जबकि तस्कर को जेल भेजा जाएगा।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें