Rewari News : बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर पर्यावरण व जल संरक्षण के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संदेश दिया गया

     


   

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के तत्वाधान में पर्यावरण, प्रकृति व जल संरक्षण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने  के संकल्प के साथ रेजांगला स्मृति स्थल के प्रांगण में रेजंगला के अमर वीर शहीदों, पाकिस्तान के 7 टेंक अकेले नष्ट कर देश के लिए शहीद होने वाले परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद,भारत के राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय,महान कवि कालिदास की जयंती, ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया दादाभाई नौरोजी,सिख साम्राज्य के संस्थापक महाराजा रणजीत सिंह,राजमाता जीजाबाई,पदम भूषण स्वामी कल्याण देव के बलिदान दिवस पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर "ग्रीन हरियाणा  एंड  क्लीन हरियाणा "अभियान के तहत पौधारोपण एवं पौधे वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया  गया| इस अवसर पर मुख्य वक्ता हरियाणा की बेटी आईएएस में नव चयनित अंजली शर्मा ने कहा ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से बचने हेतु  पौधारोपण को जीवन का अहम हिस्सा बनाने व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करनें की परम् आवश्यकता है|उन्होंने रेवाड़ी  शहरवासियों से अपील करते हुए कहा जीवन को सुरक्षित रखने हेतु प्लास्टिक वेस्ट रूल का सख्ती से पालन जनभागीदारी से सुनिश्चित करने की आवश्यकता का संदेश दिया | उन्होंने ने कहा मुझे शहीदों की खान रेवाड़ी की मिट्टी में जन्म लेने एवं  हरियाणा की बेटी होने पर गर्व है, मां वास्तव में संतान की पहली गुरु होती है यह सिद्ध किया शिवाजी की माता राजमाता जीजाबाई का व्यक्तित्व नारी शक्ति को हमेशा हमें प्रेरणा देता रहेगा| उन्होंने कहा नारी शक्ति देश के प्रत्येक क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है| एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जया शर्मा ने कहा शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में नारी शक्ति अग्रिणीय भूमिका अदा कर रही है| हरियाणा की बेटियां देशभर में राज्य का नाम रोशन कर रहीं हैं|                                               


कार्यक्रम के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.आर.के. जांगड़ा विश्वकर्मा,सदस्य,स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार एसटीअफ़ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने हेतु पर्यावरण,प्रकृति व जल संरक्षण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता हेतु आह्वान किया गया| उन्होंने कहा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर भारत सरकार ने 1 जुलाई से देशभर में पूर्ण रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है| उन्होंने कहा महेश कानून या जुर्माना लगाने से किसी भी चीज पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध सफल नहीं होता इसके लिए जनभागीदारी होना अति आवश्यक है|उन्होंने कहा शहीद राष्ट्र की धरोहर होते हैं| डॉ.विश्वकर्मा ने कहा स्वाधीनता आंदोलन के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में जोश भरने के लिए बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित "वंदे मातरम" गीत गाये जाने लगा जिसने क्रांतिकारियों के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य किया| ब्रिटिश सरकार इसकी लोकप्रियता से विक्रांत हो उठी और उसने इस पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करना शुरू कर दिया था| वंदे मातरम के प्रणेता का व्यक्तित्व देश के हित यास में हमेशा अजर अमर रहेगा|महान कवि कालिदास ने संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने का कार्य किया|उन्होंने कहा हरियाणा की पावन धरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए "बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ" के संदेश को आत्मसात करने वाली नव चयनित आईएएस हरियाणा की बेटी अंजली शर्मा एवं उनकी माता गीता शर्मा को भारत माता का चित्र,धार्मिक ग्रंथ गीता और तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित कर उनके राष्ट्र निर्माण की सेवाओं हेतु उज्जवल भविष्य की कामना की गई|इस अवसर पर गीता शर्मा, बीपी शर्मा, नरेश शर्मा, विजयपाल जांगिड़, दिलीप कुमार, मयंक शर्मा, राजेश जांगिड़,धैर्यवर्धन सिंह जांगिड़, सूर्यवर्धन सिंह जांगिड़, दिशा शर्मा दीपांशु, देव श्री रानी, डॉ. ममता शर्मा, अजय कुमारआदि विशेष रूप से उपस्थित थे|                                                              

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें