सांगठनिक मजबूती को लेकर बीजेपी ने की बैठक
ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं जिला अध्यक्ष राजीव मेहता के निर्देशानुसार प्रखंड अध्यक्ष रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित की अध्यक्षता में आज शनिवार को पार्टी की प्रखंड कार्यसमिति की बैठक पिपरा पंचायत भवन में की गई| बैठक की कार्रवाई शुरू करने से पहले सबों के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया|
आज के आहूत इस बैठक में बैठक के मुख्य उद्देश्य बूथ मजबूती एवं पन्ना प्रमुख बनाने पर चर्चा की गई| प्रखंड अध्यक्ष ने सभी पंचायत अध्यक्ष को पन्ना प्रमुख बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है| आने वाले समय में प्रखंड भारतीय जनता पार्टी और मजबूती से उभरेगी और हर एक चुनाव जीतेंगे| प्रखंड महामंत्री मुनीलाल भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल के कार्यकाल में जो विकास की झड़ी लगी है, इस बात की जानकारी हमारे कार्यकर्ता प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएं| बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड महामंत्री संजय झा, प्रखंड उपाध्यक्ष संजय मंडल, उपाध्यक्ष अजय महतो, प्रखंड मंत्री सुबोध भगत, शोभा देवी, सीताराम महतो, नंदलाल मोदी, शंकर मंडल सहित सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष मौजूद थे|
अमन राज:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें