Bounsi News: भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर के दो पदाधिकारी पहुंचे प्रखंड

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। भारतीय जनता पार्टी बौंसी में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी का दो दिवसीय प्रवास में शुक्रवार को अंतिम दिन भाजपा बौंसी मंडल टीम के द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री काली राम मांझी एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बॉबी अजमेरा एवं पूर्व कटोरिया विधानसभा के विधायक  सोनेलाल हेंब्रम का डेम में  भव्य स्वागत किया गया और वहां पुरानी काली मां के मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना भी की गई। साथ ही वहां से मनियारपुर हाई स्कूल में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। तत्पश्चात रेफरल अस्पताल बौंसी में सभी कार्यकर्ताओं का बैठक करते हुए एवं डॉक्टर से मिलकर वहां के विधि व्यवस्था की जानकारी ली गई। उसके बाद कस्तूरबा विद्यालय बौंसी के आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण 




किया गया। विद्यार्थियों से मिल कर वहां की विधि व्यवस्था को देखा गया। साथ ही विद्यार्थियों के बीच उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उसे प्रोत्साहित किया गया। उसके बाद मंदार भ्रमण के लिए अष्ट कमल मंदिर लक्ष्मी नारायण के दर्शन प्राप्त कर पूजा अर्चना की गई।कामधेनु मंदिर भी गए। सभी कार्यक्रम की अध्यक्षता बौंसी मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर के द्वारा की गयी। इस मौके पर जिला के महामंत्री दिगंबर यादव, उपाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह कटोरिया विधानसभा के कार्यक्रम संयोजक गणेश मुर्मू , दिनेश सिंह, मंडल महामंत्री अभिषेक कुमार, प्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष पंकज मांझी, मंडल मंत्री अवधेश मिश्रा, संजीत गुप्ता ,नवल मिश्र , रौशन मिश्र,जगदीश यादव, विशेश्वर राय, महिला मोर्चा की अध्यक्ष संध्या सिंह, महामंत्री नीरु शर्मा, उपाध्यक्ष रश्मि झा ,मनमीत, मुन्ना, रूपेश,  एवं  दक्षिणी से पूरनलाल टूडू ,दिनेश यादव, शंभू हेंब्रम, रंजीत सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष खीरो यादव, महादेव शर्मा, रामदेव, एवं भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें