ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने दो अलग-अलग जगह से 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला एवं आदिवासी युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तिलारू गांव से वीरेंद्र सोरेन के पुत्र मनोज सोरेन को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के द्वारा गांव स्थित आरोपी के घर पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान प्लास्टिक के विभिन्न जार में 35 लीटर देसी
शराब बरामद की गई है। वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के श्यामबाजार हाट समीप साहूपोखर गांव निवासी भरत मुर्मू की पत्नी तालामय मुर्मू देसी शराब लेकर कहीं जाने की फिराक में थी। इसी बीच पहुंची पुलिस के पदाधिकारी द्वारा महिला को पकड़ लिया गया। महिला के पास से 10 लीटर देसी शराब बरामद की गई। जिसके बाद अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद युवक एवं महिला को बांका जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, इस मामले में मध्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें