Bounsi News: पुलिस ने 4 शराबियों को किया गिरफ्तार

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से पुलिस ने 4 शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि, थाना क्षेत्र के खोरीमो गांव निवासी योगेंद्र सिंह, माधोपुर गांव निवासी इंद्रजीत सिंह, इटहरी गांव निवासी विनोद सिंह के साथ साथ झारखंड के देवघर जिला 

अंतर्गत सरवा गांव निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद साह के पुत्र डब्लू कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद शराबियों का ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद चारों शराबियों को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया। जहां जुर्माना देने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें