Bounsi News: नगर पंचायत के पर्यवेक्षी पदाधिकारी ने छठ घाट का किया निरीक्षण

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों को असुविधा ना हो, इसको लेकर प्रशासनिक पहल भी शुरू हो गई है। शनिवार को नगर पंचायत के पर्यवेक्षी पदाधिकारी देवेंदु आलोक ने पापहरणी एवं आगरा नदी छठ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के जेई अनिल कुमार एवं सुपरवाइजर मनोज कुमार 

को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। पर्यवेक्षी पदाधिकारी ने बताया कि, लोक आस्था का पर्व छठ में साफ-सफाई  काफी महत्वपूर्ण होता है। व्रती को हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी। छठ घाट पर जो भी कमियां हैं। उसको ससमय पूरा कर लिया जाएगा। छठ घाट पर नदी और तालाब में पानी की समुचित व्यवस्था, साफ सफाई एवं महिलाओं की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें