Bounsi News: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की ह्रदय गति रुकने से हुई मृत्यु

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व व्यवसायी अंजनी सिन्हा का सोमवार को सुबह भागलपुर के सी एन एम  हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गयी। वो 53 वर्ष के थे। अंजनी सिन्हा भाजपा के एक निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उनका राजनीति करियर का सफर 30 साल  का रहा। उनके निधन से बौंसी मंडल भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई। निधनोपरांत समस्त बौंसी भाजपा इकाई ने अपनी गहरी शोक संवेदना ब्यक्त की। मालूम हो कि अंजनी सिन्हा को 1 पुत्र 

शुभम कुमार एवं एक पुत्री स्वीटी कुमारी है। मौके पर सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उनके पुत्र को ढांढस बंधाया और भगवान से परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मौके पर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर,पूरनलाल टुड्डू, बँटी पाठक, विक्की मिश्रा,दिवाकर साह, खीरो यादव,सौरभ चौधरी, राजू सिंह,गणेश मुर्मू,नईम खां, बबलू मिश्रा,झुनकी झा,संजीत गुप्ता,अवधेश मिश्रा,महेंद्र सोरेन,रानू सिंह,अमित सिन्हा, रतन सिन्हा, दिनेश यादव,रंजीत सिंह,उमेश मंडल आदि उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें