ग्राम समाचार, जामताड़ा।बुधवार को जिला पशुपालन कार्यालय में एक समारोह का आयोजन कर मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच 90 फ़ीसदी अनुदान पर सूकर वितरण किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर विद्यासागर ने चार प्रखंड के 19 लाभुकों के बीच 19 यूनिट सूकर वितरण किया। जिसमें नाला प्रखंड के आठ यूनिट, नारायणपुर प्रखंड के पांच यूनिट, करमाटांड़ प्रखंड के चार यूनिट व जामताड़ा एक यूनिट 90 फ़ीसदी अनुदान पर इसी प्रकार जामताड़ा प्रखंड के एक लाभुकों 50 फ़ीसदी अनुदान पर एक यूनिट दिया गया। मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी ने कहा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 90 फ़ीसदी वह 50 फ़ीसदी अनुदान पर बकरा बकरी सुपर मुर्गी बदक का वितरण किया जा रहा है। लाभुकों से कहा सूकर पालन आमदनी का स्रोत बन सकता है लेकिन परिश्रम की आवश्यकता है। परिसंपत्ति वितरण समारोह में पशु शल्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार सिंह, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर प्रेमचंद साह, भ्रमनशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी नाला डॉक्टर विश्वनाथ टोप्पो, भ्रमनशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुन्नी मुर्मू, भ्रमनशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी नारायणपुर डॉ श्रीनिवास सिंह, रांची से सरना समाज सेवा संस्थान के सचिव नरेश सुभाष तिर्की, मोहम्मद इरफान अंसारी एवं जिला पशुपालन विभाग के लिपिक सुनील प्रसाद, आनंद कुमार, नंदन कुमार सिंह , सुबल चंद महतो, आदि लोग उपस्थित थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें