चांदन न्यूज: कारोबार करने ले जा रहे 9 महिला एक पुरुष के साथ 578 बोतल शराब के साथ किया गिरफ्तार भेजा जेल

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार द्वारा मंगलवार को सुबह से ही चलाए जा रहे विशेष वाहन अभियान में पांडेडीह के पास कई आटों और एक बस में गहन छापामारी करने पर तीन अलग अलग ग्रुप से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया है। इस कारोबार में 9 महिला और एक पुरुष के पास से विभिन्न झोला,बेग,औऱ अन्य सामानों के छिपाकर रखा गया शराब  बरामद हुआ है। थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि बांका एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के आदेशानुसार 

पाण्डेयडीह के पास जब वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था। जिसमे स अ० नि० जितेंद्र तिवारी,संजय कुमार, शामिल थे। उसी समय देवघर की ओर से आने वाली कई आटों की गहनता से जांच कि गई जिसमें पांच महिला को अपने पास रखें बैग में  शराब बरामद होने पर पूछताछ के लिए थाना लाया गया। उसी के निशानदेही पर अन्य वाहनों की जांच में गहनता लाई गई, और चार और महिलाओं को शराब के साथ पकड़ा गया। जबकि एक पुरुष भी शराब के साथ धर दबोचा गया। पकड़ी गई महिलाओं और पुरुष के पास से कुल 578 बोतल शराब जिसमें झारखंड निर्मित के 

विभिन्न कंपनी के साथ लैला ब्रांड का शराब बरामद किया गया। शराब के साथ पकड़ी गई महिलाएं जमालपुर और पूर्वसराय मुंगेर जबकि पुरुष असरगंज मुंगेर का निवासी बताया जाता है। सभी पकड़े गए आरोपी से इस मामले के सम्बंध में गहनता पूछ-ताछ की जा रही है। साथ ही साथ इनलोगो के सामिल सरगना का भी पता लगाया जा रहा है। तथा सभी आरोपियों पर मद्य निषेध के तहत मामला दर्ज कर बांका न्यायालय भेजा जा रहा है। इधर चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार के मिली सफलता में सभी आरोपियों से  बेलहर एसडीपीओ प्रेमचन्द्र सिह भी देर शाम गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर जांच में जुट गई।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें