Jamtara News: मन की बात

 खैरा सहित विभिन्न जगहों में प्रधानमंत्री "मन की बात" का सीधा प्रसारण देखा गया।

ग्राम समाचार,नाला (जामताड़ा ): 

खैरा मंडल सहित विभिन्न जगहों में रविवार को प्रधानमंत्री "मन की बात" कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना गया।  इस अवसर पर खैरा, बिंदापाथर सहित विभिन्न जगहों में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा किसानों के द्वारा प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना गया एवं देखा गया । इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबल चंद्र सिंह ने कहा कि नाला मंडल, खैरा,  बिंदापाथर, बागडेहरी, फतेहपुर,  जामताड़ा नगर , पबिया, मिहिजाम, नारायणपुर आदि मंडलों में भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष के द्वारा 14 मंडलों में प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया । इस अवसर पर खैरा मंडल में मंडल उपाध्यक्ष नव सिंह सहित, पालन सिंह आदि किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद थे ‌।

फोटो - प्रधानमंत्री मन की बात का सीधा प्रसारण कार्यक्रम देखते भाजपा कार्यकर्ता ।


मधुमिता कुमारी, ग्राम समाचार नाला( जामताड़ा)

Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें