ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बताते चलें कि बेलहर विधायक मनोज यादव प्रखंड क्षेत्र चांदन निवासी रवि कांत बरनवाल पिता वीरेंद्र बरनवाल के शनिवार संध्या 7:00 बजे के करीब उनके आवास पर पहुंच कर शुभकामनाएं दिए जिन्होंने प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन कर बीपीएससी का रिजल्ट निकाल कर सी ओ पद हासिल किया, उन्हें बधाई देकर शुभकामनाएं प्रदान की। रविकांत वर्णवाल 64 वीं बीपीएससी बेकार 190 रैंक प्राप्त कर सर्कल ऑफिसर बन कर अपने माता-पिता के सपनों को पूरा किया। जिससे परिजनों के साथ साथ चांदन बाजार के बरणवाल
समाज में काफी खुशी महसूस करते हुए गौरवान्वित देखा गया। इस संबंध में बेलहर विधायक मनोज यादव ने बताया कि जो इंसान सच्ची लगन निष्ठा पूर्वक मन लगा कर पढ़ाई की ओर जाएंगे तो निश्चित तौर पर सफलता की परचम लहराएंगे। जिस तरह आज हमारे बांका जिले की बहू बेटियां अपने परचम लहराते हुए योग्यता हासिल की। इस अवसर पर रविकांत को बधाई देते हुए उनकी माता पिता चाचा को सम्मानित किया। इस क्रम में बेलहर विधायक मनोज यादव अपने क्षेत्र के छात्र-छात्राओं बहू बेटियां सफलता पर गौरवान्वित महसूस किया। तत्पश्चात बिरनियां
पंचायत के मुखिया नरेश पंडित के भाई सिंटू पंडित दरोगा पद पर सफलता मिलने को लेकर शुभकामनाएं दी। बाद में विरनियां पंचायत की मुखिया गांव में शादी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान चांदन बस स्टैंड में शौचालय विहीन को देखते हुए महिला शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात मौजूद रहे लोगों से बहुत जल्द पहाड़पुर मार्ग निर्माण कराने की बात कही। वही चंदन बाज़ार की हटिया स्थित पर एक विवाह भवन बनवाने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर जदयू युवा छात्र नेता रजत सिन्हा, भाजपा के अरविंद पांडेय, विजय तिवारी, पूर्व मुखिया चंद्र मोहन पांडेय इत्यादि के साथ दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें