चांदन न्यूज: खेलकूद के जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बने नुनेश्वर चौधरी

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। राज्य बिहार का लोकप्रिय एवं विकास पुत्र माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा के आलोक में बांका जिले के खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष चांदन के नुनेश्वर चौधरी (कुशवाहा) को मनोनीत किया ‌गया । जिससे प्रखंड के खेल प्रेमियों में एक बार फिर से खुशी का माहौल देखा गया जिसमें चांदन के युवा खेल जगत के भविष्य प्रिंस कुमार ने जदयू खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष नुनेश्वर चौधरी को बनने से गौरवान्वित महसूस किया। खेलकूद के प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय शर्मा , सचिव अशोक यादव को मनोनीत की गई! आदेशानुसार जदयू पार्टी का संगठन 

एवं खेल जगत को बढ़ावा देने एवं मजबूती हेतु संसाधनों में सहयोग करने हेतु तत्पर रहेंगे! इस संबंध में खेलकूद प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नुनेश्वर चौधरी ने आशा व्यक्त किया कि जिले में संगठन को मजबूत करने एवं प्रखंड स्तर पर खेलकूद को ऊंचाई शिखर पर लाने के लिए नई कमेटी भरपूर सहयोग करेगी। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष के लिए चांदन के युवा गौरव कुमार को मनोनीत किया गया। जिले के खेल प्रकोष्ठ को जदयू जिला अध्यक्ष होने के आलोक में पार्टी के द्वारा दायित्व जिम्मेदारी निभाते हुए बांका के सभी प्रखंडों में खेलकूद प्रकोष्ठ जदयू प्रखंड अध्यक्ष (1)चांदन प्रखंड से गौरव कुमार (2)बेलहर प्रखंड से सुभाष चंद्र पंडित(3) अमरपुर प्रखंड से अभिषेक कुमार यादव (4)रजौन प्रखंड से राजाराम रमन्ना (5)बांका प्रखंड से सोनू कुमार(6)कटोरिया प्रखंड से उत्तम शर्मा (7) फुल्लीडुमर प्रखंड से राजीव शर्मा को खेलकूद जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया। खेलकूद के प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं खेल प्रेमी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया। 

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें