भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें हरियाणा के संगठन मंत्री रविंदर राजू ने सभी कार्यकर्ताओं को इस महामारी के दौरान सेवा कार्यों में जुटने की अपील की संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सेवा भाव से कार्य करता है और ऐसे विकट समय में अपने देश और प्रदेश के साथ खड़ा रहता है इसी मौके पर जिला के प्रभारी संदीप जोशी ने जिले में चल रही सेवा रसोई एवं हेल्पलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी ली और इसमें और ज्यादा सक्षम तरीके से कार्य करने की अपील की। आज जिला कार्यालय से एक कॉरोना मरीज राम सिंह गांव बिठवाना को ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर दिया गया ताकि उसे इस बीमारी में राहत मिल सके।
Rewari News : करोना महामारी में सेवा कार्यों में जुटे सभी भाजपा कार्यकर्ता : भाजपा संगठन मंत्री रविंदर राजू
जिला प्रभारी ने सेवा रसोई के तहत कोविड पेशेंटओं को खाना भी दिया और जिले में हर प्रकार से कॉमेडी पेशेंट की सहायता हो इस प्रकार की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी । मौके पर जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज, महामंत्री ईश्वर चनिजा, विधानसभा सेवा रसोई के संयोजक सुनील मूसेपुर व सह संयोजक सत्यदेव यादव, सफाई आयोग के चेयरमैन कृष्ण इंजीनियर, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, जिला उपाध्यक्ष अमित यादव भूपेंद्र गुप्ता, अजय पाटोदा, जिला सचिव उषा आर्य, चांदनी चांदनाा, मुकेश यादव, डॉक्टर सुभाष यादव, किसान मोर्चा्चाजिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता्ता, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जय वीर योगी, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामसिंह सांवरिया, जिला आईटी प्रमुख नवीन शर्मा, बलजीत यादव, रोहन भाई, बीकानेर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल छाबड़ी आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें