Pakur News: धान के क्रय मूल्य का भुक्तान नहीं किए जाने पर भाजपा ने दिया धरणा


ग्राम समाचार,पाकुड़। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार झारखंड सरकार के द्वारा किसानों के साथ धोखाधड़ी,किसानों के द्वारा खरीद किए गए धान का क्रय मूल्य का भुगतान अभी तक राज्य सरकार के द्वारा नहीं किए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने आवासीय परिसर में किसानों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया गया।धरना में प्रमुख रूप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला,नगर परिषद अध्यक्ष ,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सबरी पाल, अनिकेत गोस्वामी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय सुशील शाह ने भाग लिया।लाइव धरना के अवसर पर  प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर नवंबर महीने में धान की खरीद प्रदेश क किसानों से की गई।8 दिन बाद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने धान खरीद पर रोक लगा दी और उन्होंने कहा की धान अभी गीले हैं, धान जब सूखेगा तब खरीदा जायेगा।नवंबर माह में खरीदे धान के मूल्य का अभी तक किसानों को भुगतान नहीं किया गया है। नगर परिषद की अध्यक्षा साहा ने कहा कि धान बोने का समय आ गया है,अधिकांशतः  किसान औने पौने दामों में धान को बिचौलियों के हाथो में बेच रहे है। घर में सड़ रहे हैं। किसानों के बीच विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है।शबरी पाल ने भी अपना विचार रखा कहा  किसान पैसे की कमी है । आने वाले समय में धान के बीज की खरीददारी कैसे कर पाएंगे।

ग्राम समाचार, पाकुड़ राजकुमार भगत की रिपोर्ट।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें