Jharkhand News : महागामा MLA दीपिका पांडेय सिंह के प्रयासों ने लाया रंग, उर्जानगर में बना विशेष कोविड अस्पताल


ग्राम समाचार, महागामा (गोड्डा, झारखंड)। झारखंड के राजनीति में आयरन लेडी के नाम से मशहूर  गोड्डा जिले के महागामा विधान सभा क्षेत्र की कांग्रेस MLA दीपिका पांडेय सिंह के प्रयासों से क्षेत्र  के लोगों को स्थानीय उर्जानगर में विशेष कोविड अस्पताल  उपहार के रूप में मिलने जा रहा है। अनुमान है कि,  उर्जानगर का यह  विशेष कोविड अस्पताल आगामी 3 से 4 दिनों में पूरी तरह  तैय्यार हो जाएगा। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार उर्जानगर का विशेष कोविड अस्पताल 25 बेड की क्षमता वाला होगा, जिसमें ऑक्सिजन पाइप लाइन लगाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है जिसे शुक्रवार तक पूरा कर लिया जाएगा।

 मौके पर   संबंधित लैब टेक्निशियन को सैंपल की जांच, वैक्सिनेशन आदि से संबंधित कई ट्रनिंग महागामा रेफरल होस्पिटल में दी गई, ताकि उर्जानगर के इस विशेष कोविड अस्पताल में लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से मिल सके। 


इसी कड़ी में गुरुवार को महागामा MLA  दिपिका पांडेय सिंह  स्वयं  उर्जनगर अस्पताल को चल रहे कार्यों का  जायजा लेने  करने पहुँची।



कार्यों के निरीक्षण के बाद MLA  श्रीमति पांडेय सिंह ने कहा कि, फिलहाल कार्य प्रगति पर है। अस्पताल को कोविड अस्पताल बनने में अभी 3 से 4 दिन का समय  लगेगा।

उन्होंने कहा कि, फिलहाल अस्पताल के लैब तकनीशियन को कोविड जांच तथा वेक्सिनेशन की ट्रेनिग महागामा रेफरल अस्पताल में दी जा रही है, ताकि अस्पताल में कोविड जांच, वेक्सिनेशन आदि  का कार्य सुचारू रूप से चल सके।


महागामा MLA दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि अस्पताल तैयार हो जाने के बाद आसपास क्षत्रों  के कोविड मरीजों को  इलाज में सहूलियत होगी।

मौके पर महागामा SDO  जितेंद्र देव, कार्यकारी दंडाधिकारी एजाज अहमद, अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर मिश्रा, डॉक्टर चौधरी आदि उपस्थित थे। 


- राजीव कुमार,  ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा, झारखंड)।

Share on Google Plus

Editor - Editor

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें