Pathargama News: सभी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया


  


ग्राम समाचार, पथरगामाः- जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी झारखंड शिक्षा परियोजना फुलमनी खलखो के निर्देशानुसार प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरुण कुमार घांटी के नेतृत्व में समस्त प्रखंड में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया।प्राथमिक विद्यालय सुनार चक में पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में अभिभावकों की मौजूदगी में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से रीना कुमारी प्रधानाध्यापक को नामित सदस्य बनाया गया।रिंकू कुमार भगत को अध्यक्ष, कविता देवी को उपाध्यक्ष चयनित किया गया तथा सदस्य के रूप में महेश कुंवर, बिरजू सिंह, सुनीता देवी, जितेंद्र कुंवर, ललिता देवी को चयनित किया गया।इसी विद्यालय में सरस्वती वाहिनी समिति का गठन किया गया।सरस्वती वाहिनी में सुलोचना देवी को संयोजिका, गायत्री देवी को उप संयोजिका तथा बेबी देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, विनीता देवी को सदस्य चयनित किया गया।पथरगामा आदर्श राजकीयकृत मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में अवनी भगत को चयनित किया गया।कन्या मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र कुमार यादव को चयनित किया गया। इसी प्रकार प्रखंड के तमाम विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया।प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरुण कुमार घांटी ने बताया कि समस्त प्रखंड में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही है।कतिपय कुछ अन्य कारणों से जहां पूर्ण गठन नहीं हो पाया है वहां दोबारा गठन कराया जाएगा।

  -ःअमन राज पथरगामाः-

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें