Pathargama News: टोटेमिक कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा का विस्तार किया गया

 



ग्राम समाचार, पथरगामाः- सोमवार 15 फरवरी को प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत के हटिया टांडी मैदान में टोटेमिक कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर जिला कमेटी और प्रखंड कमेटी तथा महिला मोर्चा का गठन किया गया। बैठक में शामिल लोगों द्वारा सर्वसम्मति से दिनेश महतो को जिलाध्यक्ष, खगेश महतो और भानु प्रकाश महतो को उपाध्यक्ष, प्रफुल्ल महतो को महासचिव, निताई महतो को सचिव, दीपक कुमार महतो को कोषाध्यक्ष तथा गौतम महतो को मीडिया प्रभारी बनाया गया।गठित जिला महिला मोर्चा में प्रेमलता देवी को अध्यक्ष, गीता देवी को उपाध्यक्ष, पार्वती देवी को महासचिव बनाया गया है।नवगठित प्रखंड कमेटी में चंदन महतो को अध्यक्ष, मेघनाथ महतो को सचिव, तथा मुकेश कुमार महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।मौके पर केंद्रीय प्रधान प्रवक्ता सह संथाल परगना प्रभारी राम पदो महतो, केंद्रीय महासचिव ओमप्रकाश महतो, केंद्रीय मीडिया प्रभारी बालेश्वर महतो सहित सैकड़ों व्यक्ति मौजूद थे।

 -ःअमन राज, पथरगामाः-  

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें