ग्राम समाचार, पथरगामाः- प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर परिसर में आंगनबाड़ी पोषण सखी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार एवं शकुंतला कुमारी की उपस्थिति के बीच आंगनबाड़ी पोषण सखी संघ के प्रखंड इकाई का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रियंका भारती को अध्यक्ष सुजीता कुमारी को उपाध्यक्ष सरिता मुर्मू को सचिव जीनत नसरीन को कोषाध्यक्ष बनाया गया।प्रखंड कमेटी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष ने की। मौके पर सुबोध कुमार महेंद्र कुमार सहित पोषण सखी जया कुमारी अनु कुमारी पूजा कुमारी रीना कुमारी सरिता कुमारी चंपा कुमारी पिंकी कुमारी रूबी कुमारी संजू कुमारी भवानी देवी संगीता सोरेन सरिता मुर्मू नीला मुर्मू सलोनी हसदा सहित 30 से अधिक पोषण सखी मौजूद थी।
-ःअमन राज, पथरगामाः-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें