ग्राम समाचार, चांदन, बांका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदन प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विशेष जमीन सर्वे को देखते हुए किसान जमीन मोटेशन तथा रसीद कटाने के संबंध में हल्का कर्मचारी के ऑफिस लगातार चक्कर काटे जा रहे हैं, लेकिन
किसानों की भूमि राजस्व नहीं कट रही है ,इस संबंध में आए हुए किसानों द्वारा अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य को अवगत कराया गया जिसे देखते हुए अंचलाधिकारी ने सभी किसानों को दूरभाष द्वारा अस्वस्थ कराते हुए बताया कि किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी रसीद अविलंब उपलब्ध
कराते हुए, हल्का कर्मचारी द्वारा रसीद काटा जाएगा। मौके पर किसान प्रसादी यादव, नरसिंह यादव ढालो यादव अर्जुन मरीक रीतलाल मरीक रूदो यादव दिनेश यादव सुखदेव राणा के साथ साथ दर्जनों किसान मौजूद थे।
उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन, बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें