Rewari News : 72 वे गणतंत्र दिवस पर्व पर कांग्रेस की ओर से मोती चौक पर झंडा फहराया



रेवाडी। देश के 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह ऐतिहासिक मोती चौक पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण किया। कांग्रेसी कार्यकताओं द्वारा कहा गया कि आज का दिन हर भारतीय के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण दिन है। आज ही के दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि आज का दिन यह अवलोकन करने का है कि जिस समाज की देशभक्तों ने कल्पना की थी, क्या आज हम उस दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं, जिन्होंने हंसते-हंसते पहले आजादी आंदोलन में तथा बाद में भारत माता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। उन महान देशभक्तों को अपना प्रेरणा स्त्रोत मानना चाहिए तथा उनके दिखाए रास्तों पर चलकर देशहित में कार्य करने चाहिएं। भाजपा को आडे हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आगे बढाने के लिए अथक प्रयास किए, जिसमें काफी हद तक कामयाबी भी हांसिल की। लेकिन वर्तमान सरकार ने देश को आगे ले जाने की बजाय पिछे धकेल दिया। इसलिए इस सरकार को सत्ता पर रहने का कोई अधिकार नही है। इसलिए हमे गणतंत्र दिवस के मौके पर शपथ लेनी चाहिए कि हमें इस सरकार को बदलना है। इस मौके पर नरेश शर्मा, हरीश सैनी, अमृतकला टिकाणिया, देवकी नंदन, अजीत तोंगड, भीम मखीजा, पवन धमीजा, बिर सिंह प्रजापत, दौलत प्रजापत, सुरेश शर्मा पार्षद, सुंदर मुदगिल, शेर सिंह वर्मा, कमल शर्मा पूर्व पार्षद, राम स्वरूप पूर्व पार्षद, गुड्डु चक्कीवाला, डा विपिन शर्मा, सरोज भारद्वाज, सतपाल नंदवानी, अशोक यादव, धोली, कपीश शर्मा, प्रकाश गुर्जर इत्यादि के अलावा सैकडों की संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें