Pakur News: सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याण योजनाओं को जन जन तक पहुँचाये:-सांसद विजय हांसदा


ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़ लड्डूबाबु आमबगान में सोमवार को झामुमो जिला कमिटी की बैठक जिला अध्यक्ष श्याम यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राजमहल लोकसभा के सांसद  विजय हांसदा भी उपस्थित थे। 2 फरवरी झारखंड स्थापना दिवस दुमका के लिए तैयारी पर भी  पर चर्चा की गई कार्यकर्ता को तैयार रहने को कहा गया। प्रमंडलीय आदेश आने के बाद निर्णय के अनुसार दुमका का कार्यक्रम को सफल बनाया जायेगा बात हुई जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा जिला कार्यालय सहित सभी प्रखंड कार्यालयों में धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा इस बैठक का मुख्य उद्देश्य माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी द्वारा झारखंडवासियों के हित में चलाए जा रहे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए राज्य तथा जिले के प्रत्येक गांव के लोगों तक इसका लाभ पहुंचाना है। बैठक को संबोधित करते हुए माननीय *सांसद विजय हांसदा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में बनी झारखंड सरकार काफी अच्छा कार्य कर रही है। हेमंत सोरेन जी की सरकार राज्य के प्रत्येक लोगों को ध्यान में रखकर विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लायी है। 

1.झारखंड राज्य कृषि ऋण माफी योजना:-इस योजना के तहत फसल ऋण बकाया खातों में ₹50,000 तक की बकाया राशि माफ की जाएगी।

2.मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना:- इसके तहत प्रत्येक वर्ष राज्य के अनुसूचित जाति और जनजाति के 10 प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को विश्वस्तरीय शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

3.झारखंड कॉरपोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी पॉलिसी CSR 2020:- इसके तहत राज्य सरकार सामाजिक कल्याण के लिए प्रोजेक्ट्स की सूची बनाकर पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन, खेलकूद जैसे मुद्दों में जोर देकर विकास लाने में मदद करेगी

4.झारखंड राज्य फसल राहत योजना:- इसके माध्यम से प्राकृतिक आपदा और प्राकृतिक दुर्घटनाओं के कारण फसल क्षति की स्थिति में कृषकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सकेगी

5. झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना:- इसके तहत राज्य के 15 लाख गरीब लोगों को हरा राशनकार्ड के माध्यम से 1 रुपये किलो के दर से 5 किलों चावल प्रतिमाह मिलेगा। ऐसी सैकड़ो योजनायें सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। बैठक समापन के पश्चात उपस्थित लोगों को सांसद श्री विजय हांसदा जी के तरफ से आयोजित वनभोज का आनंद लिया। इस बैठक में झामुमो जिला सचिव समद अली, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष हबीबुर रहमान, जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल, जिला संयुक्त सचिव महमूद आलम, युवा अध्यक्ष सुनील टुडू, केंद्रीय सदस्य निशा शबनम हांसदा, महिला अध्यक्ष जोसिफिना हेम्ब्रम, युवा सचिव उमर फारूक, केंद्रीय सदस्य तनवीर अली, हरिवंश चौबे, नगर अध्यक्ष मनोज ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष वंशराज गोप प्रखंड अध्यक्ष इशहाक अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, प्रखंड अध्यक्ष मैनुल हक, प्रखंड अध्यक्ष सुलेमान बास्की, प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, जिला संगठन सचिव मुसलोउद्दीन अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष मुसलोउद्दीन शेख, रहमान अंसारी, प्रकाश सिंह, जहीरुद्दीन अंसारी, विकास कुमार साहा, संजीत भगत, किशोर भगत, सुशीला कुमारी, बीरेन घोष, इस्लाम अंसारी, सुशीला मरांडी, मेहलाइल अंसारी, मुसर्रफ हुसैन, अंसार अंसारी, मंजूर आलम, मो नसीम, मो जावेद, कुणाल हेम्ब्रम, सनाउल हक, बैजंतीमाला देवी, सुशील जेम्स हेम्ब्रम, एजाज अहमद, आफताब आलम, हबीबुर रहमान, संतोष हेम्ब्रम, मो असाद, जितेंद्र रविदास, रणबीर सिंह, सगीर अंसारी, आलिम अंसारी, शहनाज खातून, अबुल कलाम अंसारी, नारायण भगत, अंसारी, अशोक सिन्हा, असलम अंसारी, इमरान अंसारी, कार्नेलियस मुर्मू  सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

ग्राम समाचार, पाकुड़ बिक्की कुमार भगत की रिपोर्ट।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें