Bhagalpur News;प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी गई विदाई



ग्राम समाचार, भागलपुर। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गोराडीह नवनाथ मिश्र के सेवानिवृत्ति पर उन्हें सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा उन्हें अंग वस्त्र देकर उनका सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रखंड के शिक्षकों द्वारा कहा गया कि इनका कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा। उनके कार्यकाल में शिक्षकों को किसी भी प्रकार का कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उनकी दीर्घायु होने की कामना की तथा इनके कार्यकाल को बेहतर बताया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी नवीन भूषण, थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल के प्रखंड अध्यक्ष वीर शिवाजी, कोषा अध्यक्ष हेमंत कुमार, शिक्षक कुमुद रंजन, उदय भारती, सदानंद प्रसाद, पंकज कुमार, मृत्युंजय कुमार शर्मा सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें