Godda News: कृषक-वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया




ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:-    ग्रामीण विकास ट्रस्ट-कृषि विज्ञान केंद्र, गोड्डा के सौजन्य से पोड़ैयाहाट प्रखंड के बाघमुंडा ग्राम में कृषक- वैज्ञानिक अन्तर्मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्यान वैज्ञानिक डाॅ0हेमन्त कुमार चौरसिया ने किसानों को रबी मौसम की आलू की वैज्ञानिक विधि से खेती करने की तकनीक बताई। उन्होंने कहा कि आलू के बीज को ट्राईकोडर्मा से उपचारित करने से फँफूद जनित रोगों से छुटकारा मिलता है। सर्दी के समय में आलू के खेत सिंचाई अवश्य करें जिससे कि आलू की फसल को पाला मारने से बचाया जा सकता है। कृषि प्रसार वैज्ञानिक डाॅ0 रितेश दुबे ने मिट्टी का नमूना लेने की विस्तृत जानकारी दी तथा किसानों 20 मिट्टी का नमूना एकत्र किया। इन मिट्टी के नमूनों की कृषि विज्ञान केंद्र में जांच की जायेगी। मिट्टी जांच के उपरांत किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया जायेगा। सस्य वैज्ञानिक डाॅ0अमितेश कुमार सिंह ने गेंहूँ की लाईन से बुआई करने की वैज्ञानिक विधि की विस्तृत जानकारी दी। पौधा संरक्षण वैज्ञानिक डाॅ0 सूर्यभूषण ने रबी सब्जियों में रोग एवं कीट प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अन्त में सभी किसानों को टमाटर एवं पत्तागोभी का बिचड़ा वितरित किया गया।




Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें