Rewari News : संविधान दिवस पर सचिवालय में कार्यक्रम का आयोजन

रेवाड़ी, 26 नवंबर। उपमंडल अधिकारी ना. रेवाडी रविन्द्र यादव ने कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को एकता के सूत्र में बांधने वाला हमारा संविधान विस्तृत, विराट और अपने आप में अनोखा है।

एसडीएम रविन्द्र यादव ने आज लघु सचिवालय सभागार में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान के महत्व का अनुमान हम इस बात से भी लगा सकते हैं कि देश के सर्वोच्च पद, चाहे विधायिका में हो, कार्यपालिका में अथवा न्यायपालिका में सभी संविधान की ओर से प्रदत्त शक्तियों एवं दायित्वों के अनुसार ही कार्य करते हैं। रविन्द्र यादव ने संविधान दिवस के अवसर पर युवा पीढ़ी को देश को सच्चे नागरिक के रूप में संवैधानिक मूल्यों को अनुसरण करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था। 26 नवंबर को प्रतिवर्ष संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर लघु सचिवालय सभागार में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने एसडीएम रविन्द्र यादव व सीटीएम संजीव कुमार के साथ भारत के संविधान की प्रस्तावना तथा भारत के संविधान में उल्लेखित मूल कर्तव्यों को पढा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें