Faridabad News : इंस्पेक्टर हरि सिंह बने रोडवेज़ एससी एम्प्लॉइज संघर्ष समिति फरीदाबाद डिपो के प्रधान



रोडवेज एस सी एम्प्लाइज संघर्ष समिति ऑफ हरियाणा (353)की जिला इकाई  फ़रीदाबाद डिपो की एस.सी.यूनियन कार्यकारिणी का गठन भगत सिंह सांभरिया, संस्थापक रोडवेज एस.सी. एम्प्लाइज संघर्ष समिति ऑफ हरियाणा वऑल हरियाणा एस.सी.एम्प्लाइज फेडरेशन के वरिष्ठ उप प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहे तथा हरियाणा रोडवेज एस.सी. यूनियन के प्रधान बलवंत सिंह व शेर सिंह राज्य वरिष्ठ उप प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। राज्य महासचिव संदीप बौद्ध व मुख्य संगठन सचिव विनोद कुमार जी परिचालक, राजेश कुमार चालक राज्य प्रचार सचिव, नारायण चालक राज्य प्रचार सचिव की उपस्थिति में फ़रीदाबाद एस.सी. यूनियन नई कार्यकारणी गठित हुई। जिसमें डिपो प्रधान हरिसिंह निरीक्षक, वरिष्ठ उप प्रधान नारायण चालक, उप प्रधान राम अवतार चालक, कैशियर सुखबीर परिचालक, सचिव संजय कुमार परिचालक, सह सचिव राहुल परिचालक, ऑडिटर राजेश परिचालक, सह ऑडिटर l किशनपाल चालक, प्रेस सचिव अनिल क्लर्क, प्रेस सह सचिव लालाराम मैकेनिक, संगठन सचिव महेंद्र चालक, चेयरमैन रामबीर निरीक्षक, मुख्य सलाहकार मांगेराम निरीक्षक, सयोंजक प्रकाश चंद उपनिरीक्षक तथा उप सचिव सुरेन्द्र परिचालक के नाम सर्व सहमति से निर्वाचन हुआ। 



सभी नवगठित पदाधिकारीयो को  एस.सी.यूनियन के राज्य प्रधान बलवंत सिंह द्वारा पद व गोपनीयता कि शपथ दिलाई गई। संचालन वीरेन्द्र सिंह हेड क्लर्क की देखरेख में किया गया ।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें