Bounsi News: बौंसी में शांतिपूर्ण ढंग से मना दीपावली

 ग्राम समाचार, बौंसी, बांका। बौसी बाजार में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बाजार की पूरी दुकाने भीड़ से खचाखच भरी हुई थी। लोग अपनी मनपसंद मिठाईयां, पटाखे खरीद रहे थे और बड़े शांतिपूर्ण ढंग से इस पर्व को मनाया गया।



 लोगों ने काफी खूबसूरती से अपने मकानों को सजाया और देर रात तक आतिशबाजी होती रही। साथ ही प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। थाना अध्यक्ष राज किशोर सिंह, अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता सहित पूरा प्रशासन बल पूरी रात अपने गश्ती दल के साथ बौंसी बाजार में गश्त लगाते रहे और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनवाने में सहायता की। वही इस करोणा काल में लोगों ने एक दूसरे को दीपावली की बधाइयां दी। एक दूसरे के बीच पकवानों को बांटा और खुशी-खुशी आतिशबाजी भी की। लोगों को जरा सा यह महसूस भी नहीं हुआ कि कोरोना काल चल रहा था। वहीं दूसरी ओर मधुसूदन मंदिर काफी भव्य ढंग से सजाया गया था। मधुसूदन भगवान को नए नए वस्त्र पहनाए गए थे। पूरे मंदिर के प्रांगण को दीयों से बिजली के झालरों से  सजाया गया था। सुबह में पंचामृत स्नान भी कराया गया था। जबकि देर शाम उन्हें पारंपरिक भोग भी लगाया गया था। इस तरह सभी ने हर्ष और उल्लास के साथ दीपावली पर्व को मनाया।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें