ग्राम समाचार, पाकुड़। ब्यूरो रिपोर्ट:- झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने माननीय सांसद विजय हांसदा से मुलाकात कर पत्र सौंपा। संघ के सदस्यों ने सरकार से सफल वार्ता कराने का आग्रह किया। संघ के जिला अध्यक्ष ने सांसद महोदय को बताया कि हम लोग 12- 13 वर्षों से कार्य कर रहे हैं। लेकिन वेतनमान और अन्य लाभ सरकारी कर्मी के अनुरूप नहीं मिलता है। कोरोना काल में असामयिक मृत्यु हुए कर्मी के परिजनों को आर्थिक लाभ नहीं मिला है। माननीय सांसद श्री हांसदा ने कहा कि मनरेगा कर्मियों की मांग को सरकार तक पहुंचाएंगे। परंतु मेरा अनुरोध है कि पूरा विश्व, देश और राज्य महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में सभी व्यक्तियों का अलग-अलग जगह पर महत्व है। सरकार से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। बाहर से अपने राज्य वापस लौटे लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है। ऐसी स्थिति में मनरेगा एक बहुत बड़ा साधन है।अभी की स्थिति को देखते हुए काम पर वापस आकर सरकार के हाथ को मजबूत करना चाहिए। इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव, जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल, अम्लान कुसुम सिन्हा, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष हाविबुर रहमान, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, प्रखंड उपाध्यक्ष मुसलोउद्दीन शेख, युवा सचिव उमर फारूक, नगर अध्यक्ष मनोज ठाकुर, पिंटू सिंह, मनरेगा कर्मी ऋषि मराण्डी, जयप्रकाश उपाध्याय, राजीव रंजन, जोसेफ टुडू, मानिक दास, ट्विंकल चौधरी, सर्वेश्वर साधू, अब्दुल रकीब, संतोष मुर्मू, रजाउल करीम, एनामुल हक सहित अन्य मौजूद थे।
Pakur News: मनरेगा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने माननीय सांसद विजय हांसदा से मुलाकात कर पत्र सौंपा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें