मजदूर-कर्मचारी नेता यमुना प्र. पोद्दार को भाकपा-माले व ऐक्टू ने दी श्रद्धांजलि


ग्राम समाचार, भागलपुर। मजदूर-कर्मचारी नेता यमुना प्र. पोद्दार की 3री बरसी पर भाकपा-माले व ऐक्टू ने आज  स्थानीय सुरखीकल यूनियन कार्यालय में सभा कर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया। भाकपा-माले व ऐक्टू कार्यकर्ताओं-नेताओं ने मौके पर उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए व दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा-माले के नगर सचिव सुरेश प्रसाद सह ने की। श्रद्धांजलि सभा में उनके संघर्षों को याद करते हुए भाकपा-माले के जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल ने कहा कि यमुना प्रसाद पोद्दार आजीवन मजदूरों-कर्मचारियों के हक-अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे। वे मजदूरों के बीच बहुत प्रसिद्ध थे। मजदूर उनका बहुत सम्मान करते थे। ऐक्टू के जिला उपाध्यक्ष व अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ-गोपगुट के सम्मानित जिला अध्यक्ष विष्णु कुमार मंडल ने कहा कि यमुना प्रसाद पोद्दार ने अफसरशाही के खिलाफ काफी मजबूत व जुझारु लड़ाई की शुरुआत की थी। कर्मचारियों को अपने सामंती दुर्व्यवहार से परेशान करने वाले उदंड अधिकारियों में उनके नाम और रुतवे का काफी खौफ हुआ करता था। वे कर्मचारियों के प्रिय नेता थे। उन संघर्षों को आज और अधिक मजबूत करने की जरुरत है । श्रद्धांजलि सभा में जिला सचिव बिंदश्वरी मंडल, नगर सचिव सुरेश प्रसाद साह, ऐक्टू के जिला उपाध्यक्ष विष्णु कुमार मंडल, जिला कमिटी सदस्य रेणु देवी, अर्जुन प्रसाद यादव, तिलकामांझी जोनल सचिव अमर कुमार, रानी देवी, कविता देवी, अंजली कुमारी, करण कुमार, गणेश पासवान, बुधनी देवी, अमित गुप्ता, पूनम देवी, सुमन सौरभ, दीपक कुमार, प्रमोद ठाकुर, विजय साह, चंदा देवी, शीला देवी, गौरी देवी, कारी देवी, रेणु देवी, अनिता देवी, किरण देवी आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें