पूर्व नप सभापति के शोकाकुल परिजनों से मिल भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने दी श्रद्धांजलि
ग्राम समाचार, भागलपुर। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में नगर परिषद के पूर्व सभापति सह वार्ड 5 के निवर्तमान पार्षद दिवंगत छवि नाथ कुशवाहा के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारों से मिलकर शोक व्यक्त किया। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष पवन मिश्रा ने परिजनों से बात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। इसके अलावा प्रतिनिधि मण्डल ने जहान्वी गंगा महाआरती सभा के महामंत्री संजीव झा के आवास पर जाकर उनकी मां के निधन पर श्रद्धांजलि दी और शोक व्यक्त किया। दक्षिणी मंडल में मंडल अध्यक्ष अंशुमन मिश्रा के साथ प्रतिनिधिमंडल में कन्हैया झा, सुबोध मिश्रा, मनोरंजन मिश्रा ने दक्षिणी मंडल महामंत्री मृत्युंजय के आवास में जाकर उनकी मां को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की। भाजपा नेता पवन मिश्रा ने सभी दिवंगत आत्माओं को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें