Rewari News : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल के निधन पर ट्वीट कर प्रकट किया दुख


ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल के निधन पर दुख प्रकट किया है। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष श्री योगेंद्र पालीवाल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुखी हूँ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
वहीं कैबिनेट मंत्री डॉ० बनवारीलाल समेत अनेक नेताओ ने भी भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल के आज लंबी बीमारी के बाद हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ० बनवारीलाल ने कहा कि पालीवाल मिलनसार छवि के ईमानदारी कार्यकर्ताओं में से एक थे, जिन्होंने भाजपा के कर्मठ जिला अध्यक्ष के तौर पर सक्रिय भूमिका निभाई और पार्टी के सभी प्रकोष्ठों को क्रियाशील रखते हुए लोगों से जोड़ने का काम किया और दिन रात मेहनत करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिलाभर में भाजपा को आम नागरिकों तक ले जाने तथा सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में भारी योगदान के लिए पालीवाल सदा अविस्मरणीय रहेंगे।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ एम एल रंगा, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार सहित डॉक्टर अरविंद यादव, प्रीतम चौहान रामपाल यादव, रत्नेश बंसल राव शिवदीप अशोक जोशी सतीश यादव, सुनील मूसेपुर हरियाणा भाजपा  व जिला के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी  जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल का रोहतक पीजीआई में निधन हो गया तथा रेवाड़ी के सेक्टर 18 में स्वर्गआश्रम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें