Pakur News: महेशपुर थाना क्षेत्र में सांप के डसने एक महिला की मौत

ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर थाना क्षेत्र के हाथीमारा गांव के राय टोला में बीते कल एक महिला को जहरीली सांप ने डंस लिया। उक्त घटना बीते कल रविवार शाम 4 बजे की है। जहां परिजनों ने पीड़ित महिला को लेकर गांव में झाड़फूंक करने लगे। वही हालत बिगड़ने पर परिजनों ने महिला को आननफानन में पाकुड़ सदर अस्पताल पंहुचाया। जहां पर चिकिस्को ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हाथीमारा गांव के राय टोला निवासी सुरेश राय की पत्नी झम्पा देवी (30) वर्षीय रविवार शाम 4बजे घर में घरेलू काम कर रही थी। इसी दरम्यान एक जहरीली सांप ने महिला को डंस लिया। कुछ ही देर बाद हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने महिला को निजी वाहन द्वारा पाकुड़ सदर अस्पताल ले गया। पर तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका महिला ने अपने पीछे तीन बच्चे को छोड़ गई है। जिसमें एक दुधमुंही शिशु भी शामिल हैं। उधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें