Jamtara News संथाल परगना व्यवसाय संघ का किया गया गठन, तरुण गुप्ता बने व्यवसाय संघ का अध्यक्ष



ग्राम समाचार जामताड़ा:
खुदरा व्यवसाई और ग्राहकों के हित और सम्मान को ध्यान में रखते हुए पूरे संथाल परगना में खुदरा व्यवसायियों को संगठित करने और उस पर हो रहे लगातार परेशानियों को देखते हुए, संथाल परगना व्यवसाय संघ का गठन किया गया। इसके तहत जामताड़ा जिला में व्यवसायियों के हित और उनकी परेशानियों को देखते हुए संथाल परगना व्यवसाय संघ जामताड़ा का गठन किया गया। जिस में उपस्थित सभी प्रमुख व्यवसाय लोगों ने सर्वसम्मति से संगठन को मजबूती से चलाने के लिए संरक्षक के तौर पर विजय भगत का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। उसके बाद संरक्षक की उपस्थिति में समाजसेवी सह वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गुप्ता को सर्वसम्मति से संथाल परगना व्यवसाय संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपस्थित व्यवसायियों ने जोरदार तालियों के साथ और बुके देकर अध्यक्ष का स्वागत किया। उसके बाद सर्वसम्मति से निम्न प्रकार से जामताड़ा जिला में संगठन को चलाने के लिए निम्न प्रकार से लोगों जिम्मेवारी सौंपी गई।


1. कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत मंडल जामताड़ा, 2.महामंत्री अरुण चौधरी जामताड़ा।

उपाध्यक्ष

1. चंडी चरण दे, 2. उमेश चौधरी जामताड़ा 3. पवन बर्मा मिहिजाम 4.आनंद पोद्दार नारायणपुर 5.महावीर मोदी फतेहपुर 6. कार्तिक लॉह कुंडहित 7. राजीव माझी जामताड़ा 8. शैलेंद्र ठाकुर जामताड़ा।

सचिव

1.राकेश पाल जामताड़ा 2. रविंद्र कुमार सुमन नारायणपुर 3. रोशन चौबे मिहिजाम 4. गुना धर मंडल नाला 5. श्यामसुंदर मंडल कर्माटांड़ 6. बबलू गुप्ता जामताड़ा 7. उज्जवल मंडल जामताड़ा 8. असिम दे जामताड़ा।

संयुक्त सचिव

1. राजू घोष जामताड़ा 2. शुभम शाह मिहिजाम 3. अशोक तिवारी जामताड़ा

कोषाध्यक्ष

1 शशि साह जामताड़ा
2.सह कोषाध्यक्ष डोली वर्मा जामताड़ा।

प्रवक्ता

1.उत्तम सिंहा जामताड़ा
2. सह प्रवक्ता सुशील बरनवाल जामताड़ा

मीडिया प्रभारी

1.मनोज बरनवाल जामताड़ा

सह मीडिया प्रभारी 2. राघवेंद्र सिंह जामताड़ा 3. महेश रावत जामताड़ा।

कार्यकारिणी सदस्य
सुबोध मंडल जामताड़ा, संतोष बरनवाल जामताड़ा, संजय दत्ता जामताड़ा, कालीचरण दास नारायणपुर, बबलू गुप्ता जामताड़ा, दिनेश मंडल जामताड़ा, अभय बरनवाल जामताड़ा, अखिलेश साहू जामताड़ा, दिलीप साहू जामताड़ा, नंदू गोराई जामताड़ा, निवास सिंह जामताड़ा को मनोनीत किया गया है। इस मौके पर अध्यक्ष तरुण गुप्ता ने कहा कि दुकानदारों का हित और सम्मान के साथ साथ ग्राहकों के हित को ध्यान में रखकर हर काम किया जाएगा जिला में संगठन का कैसे विस्तार हो इसके लिए सबको साथ लेकर के चलने का प्रयास किया जाएगा हर समस्या का समाधान के लिए हम सभी को एकजुट होकर के आगे बढ़ना होगा।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें