Godda News : video - कॉमर्शियल माइनिंग के विरोध झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने देशव्यापी आंदोलन के तहत तीन दिवस हड़ताल की तैयारी को लेकर किया बैठक

ग्राम समाचार,महागामा(गोड्डा)। कमर्शियल माइनिंग के विरोध संयुक्त ट्रेड यूनियन के देशव्यापी आंदोलन को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल की तैयारी में झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन द्वारा शनिवार को नुनाजोर में बैठक किया।

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम की अध्यक्षता में हुई। बैठक बोरियो विधायक के पैतृक आवास नुनाजोर में किया गया।
इस दौरान कोल इंडिया में प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष पटवारी सोरेन, सचिव मिस्त्री मरांडी भी उपस्थित हुए। सभी ने एक स्वर से केंद्र सरकार के कॉमर्शियल माइनिग के फैसले का विरोध किया। वहीं निजी क्षेत्र को व्यापारीकरण करने के लिए कोल ब्लॉक की नीलामी करने को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल को सफल करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में लोबिन हेम्ब्रम ने कहा संयुक्त ट्रेड यूनियन द्वारा जो बंदी घोषित किया गया है नीलामी को लेकर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन हमलोग हिस्सा ले रहे हैं और इसका हमलोग पुरजोर विरोध करते हैं इसके विरोध में झारखंड सरकार सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा यहां के गरीब लोगों को कुछ मिलने वाला नहीं है सिर्फ तो सिर्फ बड़े बड़े पूंजीपतियों के लिए यह हथकंडा अपनाया गया है इसलिए इसका हमलोग पुरजोर विरोध कर रहे हैं। झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष पटवारी सोरेन ने कहा यह जो कॉमर्शियल माइनिंग कर रहा है। हमारे मजदूर के हित में एक भी नहीं है। यह बड़े-बड़े पूजीपतियों का हाथ में चला जाएगा जाए। यहां के गरीब जनता देश के विकास के हित में परियोजना को जमीन दान में दिया है और केंद्र सरकार द्वारा यह जो कॉमर्शियल माइनिंग किया जा रहा है  आने वाला दिन यहां के गरीब जनता भूखा और बेरोजगार हो जाएंगे इसलिए हम लोग इसका 2,3 एवं 4 को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन द्वारा विरोध किया जायेगा।

वही केंद्रीय सचिव मिस्त्री मरांडी ने कहां पहले से जो कॉल इंडिया चल रहा है जो 100% एफडीआई दिया जा रहा है इसके वजह से कॉल इंडिया खतरा में चला जाएगा और इसका अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। केंद्र सरकार का जो नीति है उसका हमलोग पुरजोर विरोध करते हैं केंद्र सरकार जिस तरह से रेलवे बेचने का काम, हवाई जहाज बेचने का काम कर रहा है उन्होंने कहा जो देश का दिल है उसको बेचने का काम कर रहे हैं इसलिए हमलोग इसका विरोध कर रहे हैं। बैठक में विनोद मुर्मू,अजय हेम्ब्रम,पृथ्वीचंद्र मुर्मू,अनिल मुर्मू,विनोद बास्की,जीतराम मुर्मू,नायकी मुर्मू सहित कई लोग उपस्थित थे।
- ग्राम समाचार,महागामा(गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें