Bhagalpur News:आपातकाल लोकतंत्र की हत्या विषयक गोष्ठी आयोजित

ग्राम समाचार, भागलपुर। "आपातकाल लोकतंत्र की हत्या" पर रानी तालाब सबौर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी भागलपुर जिला कार्यालय में गुरुवार को जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय के अध्यक्षता में गोष्ठी सह आपातकाल सेनानी का सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम माँ भारती के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पुनः मुख्य अतिथि प्रो.विजय कुमार, प्रकाश चंद्र गुप्ता एवं हरिवंश मणि सिंह का जिलाध्यक्ष रोहित पाण्डेय के द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में प्रो. विजय कुमार ने कहा कि देश के इतिहास में आज की तारीख यानी 25 जून एक विवादास्पद फैसले के लिए याद की जाती है। आज ही के दिन 25 जून 1975 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू किया था, जो भारतीय लोकतंत्र के सबसे दुखद अध्याय है और आज आपातकाल के ऐलान की 45 वीं बरसी है। 25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा की गई और 26 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक यानी 21 महीने की अवधि तक आपातकाल जारी रहा। इमरजेंसी के 45वीं बरसी पर जिला अध्यक्ष रोहित पांडे ने आपातकाल में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वालों को शत-शत नमन करते हुए कहा कि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक यानी 21 महीने के लिए देश में आपातकाल लगाया गया था। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर भारतीय संविधान की धारा 352 के अधीन आपातकाल की घोषणा की थी। आपातकाल में नागरिक अधिकार को खत्म कर दिये गये थे। वहीं जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला ने कहा कि 45 साल पहले इस दिन सत्ता की लालच में एक परिवार ने देश में आपातकाल लागू कर दिया रातों-रात राष्ट्र को जेल में बदल दिया गया। प्रेस, अदालतें, मुक्त भाषण सब खत्म हो गए। गरीबों और दलितों पर अत्याचार किए गए। भागलपुर भाजपा के पालक हरिवंश मणि सिंह, प्रकाश चंद्र गुप्ता, पूर्व भागलपुर विधान सभा प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे, प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रीति शेखर ने भी गोष्ठी कार्यक्रम में अपनी बात रखे। मंच संचालन जिला मंत्री मनीष दास ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन रौशन सिंह ने करते हुए  कार्यक्रम को समाप्त किया गया। इस अवसर पर भागलपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह, महामंत्री अभिनव कुमार, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, प्यारे हिंद, जिला मंत्री उमाशंकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह, अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस मंडल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष कुमार विजेन्द्र रजक, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटु, विजय मित्रा नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत, संगीता सिंहा, श्रेष्ठा गांधी, चंदन ठाकुर, प्रतीक आनंद, शैलेन्द्र कुमार, रौशन सिंह, अमरजीत साह, नीरज कुमार,रीता गुप्ता, कामेश्वरी प्रसाद पम्मी, शैलेश तिवारी, फुरकान खान, अनुज कुमार झा, सौरभ साह, सुरज कुमार, संजीव गुप्ता, रोहित कुमार, संजीव भगत समेत दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें